जानिए सुरेश प्रभु के रेल बजट में मौजूद 10 अच्छी बातें
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को जब संसद में 2016-17 के लिए रेल बजट पेश किया तो कहा कि यह एक आम आदमी की बजट है।
रेलवे बजट के 10 पॉजिटिव प्वाइंट्स
उन्होंने कहा कि बजट बनाने के दौरान सभी वर्गों का ख्याल रखने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस बजट से सभी को खुशी होगी।
हर किसी के लिए कुछ न कुछ
इस रेल बजट को प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने पूरे नंबर दिए हैं। उन्होंने प्रभु और उनकी टीम को इस बजट को बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया। अगर आप बजट के अंशों पर नजर डालेंगे तो आपको पता लगेगा कि इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ दिया गया है।
बजट की 10 निगेटिव बातें
बजट में रेल मंत्री ने महिलाओं का ध्यान रखा, स्टूडेंट्स के लिए भी कुछ घोषणाएं की और साथ ही साथ सीनियर सिटीजंस को भी अपने पिटारे से कुछ दिया।
रेल मंत्री ने इस दौरान जो 10 खास बातें अपने भाषण में कहीं वे कुछ इस तरह से हैं
- स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा
- सीनियर सिटीजंस के लिए लोअर बर्थ का कोर्ट 50%
- महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन
- महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन
- मालभाड़े और यात्री किराए में कोई इजाफा नहीं।
- मिशन जीरो एक्सीडेंट
- पहले बायो टॉयलेट का ऐलान
- जीपीएस की सुविधा का ऐलान
- यात्रियों को स्थानीय खाने का स्वाद चखाना
- बिजी रूट्स पर पूरी तरह अनारक्षित ट्रेनों का संचालन।
68 मिनट में समेटा रेल बजट
लोकसभा में गुरुवार को 68 मिनट के रेल बजट भाषण में उन्होंने रेलवे के लिए एक स्वतंत्र नियामक की जरूरत बताई। उन्होंने विकास परियोजनाओं के लिए खर्च को बढ़ाकर 1.21 लाख करोड़ रुपए कर दिया।
महिलाओं के लिए खास
सदन को जानकारी दी कि इस साल हमारा निवेश पिछले वर्षो के औसत का लगभग दोगुना होगा। पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications