राहुल के पहले इंटरव्यू की 10 अहम बातें, सही या गलत का फैसला आपका
नयी
दिल्ली। देश में राजनीति काफी उठा-पटक के दौर से गुजर रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर किए जारी सर्वेक्षणों में कांग्रेस की हालत खस्ताहाल दिखाई जा रही है। सत्ता का संघर्ष अपने चरम पर है। अलग-अलग पार्टियों में बयानबाजियों का घमासान मचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की खराब हालत से जूझ रहे कांग्रेस के 'युवराज' राहुल गांधी को भी पार्टी ने अपनी पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया। राहुल की घटती लोकप्रियता पार्टी के लिए चिंता का सबब बनी हुई है तो खुद राहुल चुनाव प्रचार की कमान संभालकर अपने आपको फ्रंट फुट लीडर के तौर पर पेश कर रहे है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>राहुल
खुद भी मानते है कि महाभारत के अर्जुन की तरह उनकी नजर 'सिस्टम' को बदलने पर है। राहुल 10 सालों में पहली बार टीवी पर इंटरव्यू के लिए आए। उन्होंने अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ को अपनी पहले टीवी इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कुछ सवालों के जवाब सीधे दिए, लेकिन ज्यादातर सवालों जवाब घुमा फिराकर देना उन्होंने मुनासिब समझा। यहां हम आपको राहुल के पहले इंटरव्यू की 10 अहम बातों से रुबरु करवा रहे है। id='are-slot-2' class='oiad oi-axt oiadv'>
मोदी ने सीधी टक्कर नहीं चाहते राहुल
राहुल गांधी नहीं चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनका बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से सीधे तौर पर कोई मुकाबला हो।

कांग्रेस की उपलब्धियों को खारिज न करें
भाजपा के पीएम उम्मीदवरा नरेन्द्र मोदी के 60 साल के बदले 60 महीने के बयान पर राहुल ने कहा कि मोदी कांग्रेस की उपलब्धियों को खारिज न करें।

लूंगा हार की जिम्मेदारी
राहुल ने कहा कि अगर अनकी पार्टी 2014 का लोकसभा चुनाव हारेगी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लूंगा।

आप से लड़ाई के लिए तैयार
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी आप से लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने 'आप' की आलोचना की और कहा कि आम आदमी पार्टी में कोई प्रक्रिया या ढांचा नहीं है।

हार से दुनिया खत्म नहीं होती
राहुल ने विधानसभा चुनावों में हार पर कहा कि एक हार से दुनिया खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि मैं यहां एक बड़ी गहरी लड़ाई के लिए आया हूं।

सिस्टम जादू की छड़ी नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि मैं सिस्टम बदलने आया हूं। सिस्टम किसी जादू की छड़ी को घुमाने और 'आबराकाडाबरा' बोलने से नहीं बदलने वाला, इसके लिए नए तरीकों की जरूरत है। इसके लिए युवाओं को इससे जोड़ना है।

मुझे डर नहीं लगता
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के डरने के सवाल पर राहुल ने कहा कि मुझे किसी से टकराव का डर नहीं है। राहुल ने कहा कि 'मैंने अपनी दादी और पिता को मरते देखा है, मैं किसी चीज से नहीं डरता।

2002 के दंगों के लिए गुजरात सरकार भी जिम्मेदार
मोदी पर हमला करते हुए राहुल ने पीएम के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने मोदी को 'जनसंहार' के लिए जिम्मेदार बताया था।

1984 के दंगों में कांग्रेस नेता भी शामिल
1984 सिख दंगों के सवाल पर राहुल ने पहली बार माना कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में कुछ कांग्रेसी नेताओं की भी भूमिका रही थी। राहुल ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेताओं को 1984 के दंगों के लिए सजा भी मिली है।

RTI के दायरे में आए राजनीतिक पार्टियां
राहुल ने कहा, अगर आम सहमति हो तो वह पॉलिटिकल पार्टियों को आरटीआई के दायरे में लाए जाने को लेकर सहमत हैं।












Click it and Unblock the Notifications