तीन तलाक के खिलाफ याचिका पर लाखों मुस्लिमों ने किया साइन

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की ओर से शुरू की गई याचिका में 10 लाख मुस्लिम अब तक हस्ताक्षर कर चुके हैं।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने तीन तलाक से जुड़े मुद्दे पर याचिका पर करीब 10 लाख मुस्लिमों से हस्ताक्षर कराया है। इस याचिका में तीन तलाक को बंद करने की मांग की गई है। मंच को मिले इस तेज जवाब से यह स्पष्ट दिख रहा है कि देश में कुछ मुस्लिम, तलाक लेने की इस विवादित प्रक्रिया को खत्म करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

/news/india/maharashtra-boy-proposed-muslim-girl-in-public-forced-to-apologise-401351.html

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, इस याचिका में मिली सफलता हाल ही में संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनावों से भी जुड़ी है, जहां भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली हैं। इस याचिका को मिली सफलता से सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़ी सुनवाई को भी बल मिल गया है।

हालांकि ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड इस मामले में तीन तलाक को सही मानता है। उसका कहना है कि किसी महिला को मार डालने से बेहतर है कि उसे तलाक दे दिया जाए। बोर्ड की ओर से कहा जा रहा है कि यह अधिकार धर्म की ओर से दिया गया है और कानून के जरिए इस पर सवाल नहीं किया जा सकता। बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में यही दलील दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+