दिल्ली: SUV ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 1 की मौत, 8 घायल
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में 1 की मौत और 8 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। दिल्ली के पश्चिम विहार के मीरा बाघ इलाके में एक एसयूवी कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक मिनी बस, एक रिक्शा, एक स्कूटी और एक साइकिल भी चपेट में आ गई।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में एक 16 साल की लड़की की मौके पर मौत हुई है, जबकि एसयूवी कार का ड्राइवर समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदिकी अस्पतला में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने एसयूवी कार के ड्राइवर की पहचान कमल कुमार के रूप मे की है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज का रिटायर्ड प्रोफेसर बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद एसयूवी कार पूरी तरह से चकनाचुर हो गई, जिससे यह पता चलता है कि वह ड्राइवर बहुत तेजी से ड्राइव कर रहा था।
इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है कि असल में हुआ क्या था। पुलिस ने कहा कि इलाज के बाद ड्राइवर कुमार से पुछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications