Telangana Police Horse Trading का आरोप लगाकर बोली, मोटी रकम की पेशकश, 4 MLA को खरीदने के प्रयास !
Telangana Police Horse Trading के आरोप लगाकर बोली, मोटी रकम की पेशकश कर सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के चार विधायकों को खरीदने के प्रयास किए गए हैं। telangana police horse trading 4 trs mlas cm kcr
Telangana Police Horse Trading के आरोप लगाकर बोली, मोटी रकम की पेशकश कर सत्तारुढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के चार विधायकों को खरीदने के प्रयास किए गए हैं।तेलंगाना पुलिस ने कहा है कि तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी TRS के चार विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को एक फार्महाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि इन लोगों निशाने पर तेलंगाना राष्ट्र समिति के चार विधायक थे। विधायकों ने पुलिस को सूचना दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया, तेलंगाना पुलिस प्रमुख स्टीफन रवींद्र के साक्षात्कार के हवाले से ये दावा किया गया है।

100 करोड़ तक का लेन-देन
Telangana Horse Trading के मामले में इस खबर के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि विधायकों को खरीदने के सौदे ₹ 100 करोड़ या उससे अधिक के भी हो सकते हैं। एक सूत्र ने कहा कि इस मामले में विधायक खरीदने के लिए प्रमुख व्यक्ति को ₹ 100 करोड़, और प्रत्येक विधायक के लिए ₹ 50 करोड़ की पेशकश की गई थी।
मोटी रकम का ऑफर, पद का प्रलोभन
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम अजीज नगर में बने फार्महाउस की तलाशी ली गई। पुलिस प्रमुख रवींद्र ने एनडीटीवी को बताया कि विधायकों ने पुलिस को यह कहते हुए बुलाया था कि उन्हें TRS छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए फुसलाया जा रहा है। मोटी रकम का ऑफर कर रिश्वत दी जा रही है। पुलिस प्रमुख स्टीफन के मुताबिक विधायकों को पार्टी बदलने के लिए मोटी रकम के अलावा, अनुबंध और पदों की पेशकश भी की गई थी।

हरियाणा और तिरुपति से आए 'सौदागर'
उन्होंने कहा कि पुलिस को अब तक पता चला है कि हिरासत में लिए गए लोग फर्जी पहचान के आधार पर हैदराबाद आए थे। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी पहचान हरियाणा के फरीदाबाद के पुजारी सतीश शर्मा उर्फ राम चंद्र भारती, तिरुपति के एक साधु डी सिम्हायाजी और एक व्यापारी नंदकुमार के रूप में बताई है।
CM आवास ले जाए गए विधायक
तेलंगाना की तंदूर विधानसभा सीट से TRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का सौदा करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि चारों विधायकों को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास प्रगति भवन ले जाया गया।

भाजपा तेलंगाना में पैर जमाने की ताक में !
यह भी दिलचस्प है कि 2019 के बाद कई बार ऐसे दावे किए गए हैं कि भाजपा तेलंगाना में "ऑपरेशन लोटस" को अंजाम देने की ताक में है। बता दें कि दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में विधानसभा के लिहाज से भाजपा का बड़ा जनाधार नहीं है और पार्टी अपने विधायकों की संख्या बढ़ाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है।
विधायकों की खरीद-फरोख्त ! महाराष्ट्र-दिल्ली की खबरें
'ऑपरेशन लोटस' का रेफरेंस कर्नाटक से आता है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद भाजपा की सरकार बनी थी, इसे सियासी खबरों की दुनिया में ऑपरेशन लोटस कहा गया। तेलंगाना में TRS के दावों को महाराष्ट्र की घटनाओं से भी हवा मिली, जहां एकनाथ शिंदे की अगुआई में भाजपा विधायकों के समर्थन से सरकार बनी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई। महाराष्ट्र के अलावा हाल ही में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली और पंजाब में AAP विधायकों को लुभाने और पार्टी बदलने का प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है।
Telangana Horse Trading पर भाजपा vs टीआरएस
दिलचस्प है कि Telangana Police Horse Trading दावों से पहले विगत अगस्त में, भाजपा के एक नेता के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टीआरएस के लगभग 18 विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इन खबरों पर तेलंगाना में भाजपा नेता डीके अरुणा और निजामाबाद से भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा था कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनकी पार्टी ने मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर चुनाव से ध्यान भटकाने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग का ड्रामा किया। भाजपा नेता विवेक वेंकटस्वामी ने कहा था, "यह एक नाटक है। केसीआर समझ गए कि मुनुगोड़े में टीआरएस हार रही है।" उन्होंने कहा कि हार सामने देखकर TRS Horse Trading का नाटक रच रही है।












Click it and Unblock the Notifications