Telangana Election: राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवर, गिग वर्कर्स और स्वच्छता कर्मचारियों से की बात, समझी परेशानी
Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में चल रहा है। 30 नवंबर को यहां कुल 119 सीटों पर मतदान होने वाला है। ऐसे में आज (28 नवंबर) यहां चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हैदराबाद में हैं।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अब राहुल गांधी ने हैदराबाद में वर्कर्स से सीधा बात की।

हैदराबाद के जुबली हिल्स में राहुल गांधी ने ऑटो चालकों, गिग श्रमिकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत की। राहुल ने कर्मचारियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी परेशानियों और मांगों को समझा।
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी ने ऑटो चालकों, गिग श्रमिकों से मुलाकात की हो। इससे पहले राहुल गांधी ने राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी इन लोगों से भेंट करते हुए इनकी परेशानियों को समझने का प्रयास करते हुए भरोसा दिलाया था।
Recommended Video
वहीं जुबली हिल्स में ऑटो चालकों और स्वच्छता कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ऑटोरिक्शा में सवारी की।












Click it and Unblock the Notifications