Telangana: 'हर कोई जानता हैं वह किसके लिए काम कर रहे हैं', RSS वाले बयान पर रेवंत रेड्डी का ओवैसी को पलटवार

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले सभी दल एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हैं।

इससे पहले 12 नवंबर को तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को ओवैसी के कपड़ों पर कमेंट करना भारी पड़ गया। ओवैसी ने बयान के लिए रेवंत रेड्डी और आरएसएस के बीच गहरे संबंधों का हवाला दिया। जिसके बाद अब रेवंत रेड्डी ने ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है।

Telangana Election News

दरअसल कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने एक सभा में AIMIM और बीआरएस पर बीजेपी को सपोर्ट करने का आरोप लगाते हुए औवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी शेरवानी के नीचे खाकी निक्कर पहनते हैं। रेड्डी ने यह भी आरोप लगाया कि ओवैसी और भाजपा मिले हुए हैं।

Recommended Video

    'हर कोई जानता हैं वह किसके लिए काम कर रहे हैं', RSS वाले बयान पर रेवंत रेड्डी का ओवैसी को पलटवार

    तेलंगाना कांग्रेस ऑफिस पर RSS का कंट्रोल

    जिसके बाद ओवैसी ने रेवंत रेड्डी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस के जो TPCC (तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी) प्रमुख हैं, इनका असली नाम RSS अन्ना है। उन्होंने RSS से अपनी जिंदगी शुरू की और उसी के साथ अपना सियासी जीवन खत्म करेंगे। आज हैदराबाद में जो कांग्रेस का मुख्यालय है उसे मोहन भागवत नियंत्रित कर रहे हैं और उनकी जुबान से जो नफरत निकली है ये RSS की ज़ुबान है। ये इनकी (रेवंत रेड्डी) पहचान है। वे RSS के आदमी हैं और RSS के रहेंगे।"

    ओवैसी पर कांग्रेस नेता का पलटवार

    वहीं अब ओवैसी के बयान पर तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी ने कहा कि, "हर कोई जानता है कि वह किसके लिए काम कर रहे हैं, चूंकि कांग्रेस कर्नाटक में जीत गई, इसलिए असदुद्दीन औवेसी और केसीआर दुखी हैं, जिसका मतलब है कि उन्होंने बीजेपी को जिताने के लिए प्रयास किए।"

    रेवंत रेड्डी ने आगे कहा कि यही कारण है कि आपको बीजेपी की टीम बी पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है और अगर आपमें हिम्मत है तो गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को हराने में मदद करें, तब लोगों को आपकी असली मंशा का पता चल जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+