90 लाख नकद, 32 लाख की घड़ियां, 2.5 किलो सोना, जानें कौन हैं Balakrishna? जिसके 14 ठिकानों पर पड़ा छापा
Hyderabad ACB Raid: तेलंगाना में एक भ्रष्ट अधिकारी के घर पर 'कुबेर' का खजाना मिला है। हैदराबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सरकारी अफसर से यहां छापा मारकर लगभग 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है।
एसीबी की टीम ने बुधवार (24 जनवरी) को हैदराबाद के शहरी नियोजन विभाग के पूर्व निदेशक शिव बाल कृष्ण के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।

एसीबी की 14 टीमों ने एक साथ सुबह 5 बजे उनके घर, दफ्तर और रिश्तेदारों के यहां धावा बोला और तलाश अभियान चलाया। इस दौरान एसीबी को शिव बाल कृष्ण के पास आय से अधिक संपत्ति मिली। जिसकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के पूर्व निदेशक बालकृष्ण पर एसीबी के छापे पर एसीबी तेलंगाना के अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। 90 लाख रुपये नकद, 2.5 किलोग्राम सोना और 32 लाख रुपए की घड़ियां और मोबाइल फोन रेड में बरामद किए गए हैं।

जानें कौन हैं एस बालकृष्ण?
एस बालकृष्ण तेलंगाना की के एक सरकार अधिकारी हैं। तेलंगाना राज्य रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (टीएसआरईआरए) के सचिव और मेट्रो रेल में योजना अधिकारी हैं। उन्होंने पहले हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एचएमडीए) में टाउन प्लानिंग के निदेशक के रूप में भी काम किया था।
अभी तक नहीं खुले बैंक लॉकर
जानकारी के मुताबिक एससीबी ने अशपर के बैंक लॉकर अभी तक नहीं खोले गए हैं। एसीबी ने कम से कम चार बैंकों में लॉकरों की पहचान की है, जिसके तहत एक बार फिर रेड की कार्रवा को अंजाम दिया जाएगा।
एसीबी के मुताबिक परिवार का कोई भी सदस्य सहयोग नहीं कर रहा है> एसीबी ने 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, सोना, फ्लैट, बैंक जमा, बेनामी का खुलासा किया है। बैंक लॉकरों और अन्य संपत्तियों की आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications