सिकंदराबाद: RPF जवान की मुस्तैदी से चलती ट्रेन के नीचे आने से बची महिला, सामने आया वीडियो

सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक जवान की मुस्तैदी से एक महिला चलती ट्रेन के नीचे आने से बच जाती है।

हैदराबाद, 31 जुलाई। कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके कोय बाल बांका कर सके जो जग बैरी होय। यानि जिस पर ईश्वर मेहरबान हो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता और जिससे ईश्वर मुंह मोड़ ले उसे दुनिया की कोई ताकत बचा नहीं सकती। जब ईश्वर की कृपा बरसती है तो कहीं न कहीं से कोई न कोई व्यक्ति आपकी मदद करने आ ही जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको हमारी बातों पर पूरा यकीन हो जाएगा। वीडियो सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का है, जहां एक महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में अचानक से गिर जाती है। तभी महिला से कुछ कदम की दूरी पर खड़ा रेलवे सुरक्षा बल का एक सिपाही बिना देरी किये महिला की ओर लपकता है और उस स्टेशन की ओर खींच लेता है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि यदि मौके पर वह सिपाई मौजूद न होता तो शायद उस महिला को गंभीर चोट आ सकती थी।

Recommended Video

    Viral Video: Secunderabad Station पर RPF के कांस्टेबल ने महिला की यूं बचाई जान | वनइंडिया हिंदी
    Secunderabad

    सिकंदराबाद स्टेशन का है वीडियो
    वीडियो में ट्रेन एकदम चलने के लिए तैयार है और चलने से पहले वह हॉर्न देती है। जैसे ही ट्रेन धीरे-धीरे चलने की शुरुआत करती है, तभी बुरका पहने एक महिला दौड़कर आती है और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती है। स्टेशन पर खड़ा एक सिपाही महिला को एक डिब्बे में चढ़ने का इशारा करता है।

    यह भी पढ़ें: J-K: कुलगाम में पुलिस कांस्टेबल से आतंकियों ने छीनी AK-47 राइफल, सर्चअभियान जारी

    जैसे ही महिला डिब्बे में चढ़ने की कोशिश करती है उसका पैर फिसल जाता है और वह चलती ट्रेन से स्टेशन पर आ गिरती है। उसी वक्त तुरंत वह सिपाही उस महिला को हाथ पकड़कर स्टेशन पर ऊपर की तरफ खींच लेता है। अगर सिपाही जरा सी भी देरी कर देता महिला ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकती थी। ट्रैन हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं हैं। लोगों की जल्दबाजी और लापरवाही के कारण हर साल भारत में कई लोग ट्रेन हादसों का शिकार हो जाते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+