सिकंदराबाद होटल अग्निकांड: जान बचाने खिड़की से कूदे लोग, मामले में FIR दर्ज

नई दिल्ली, 13 सितंबर। तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में सोमवार की रात को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग शोरूम के ऊपर बने एक होटल में फैल गई, जिससे आठ लोगों की जान चली गई है। बताया जाता है कि घटना के वक्त रूबी होटल में करीब 25 लोग ठहरे हुए थे। माना जा रहा है कि शोरूम में शार्ट-सर्किट से आग लगी, जिससे एक के बाद एक वाहन में विस्फोट हो गया।

Recommended Video

    Secunderabad: electric scooter चार्ज करने के दौरान धमाका, 8 की मौत | वनइंडिया हिंदी | *News
    Telangana FiRE

    ये भी पढ़ें- तेलंगाना के सिकंदराबाद में होटल में लगी भीषण आग, 8 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने जताया शोक

    भागने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की कमरे में जलकर हुई मौत

    भागने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की कमरे में जलकर हुई मौत

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि ऊपर के होटल में भागने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की कमरों में ही जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक शोरूम से उठ रहा धुंआ तेजी से पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गया था, जिससे कई लोगों का दम घुट गया। वहीं, अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग होटल की इमारत से ही कूद गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।

    मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

    मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

    घटना को लेकर तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार हैं, लेकिन उनको जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ किया गया है।

    मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

    मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

    तेलंगाना के गृहमंत्री ने बताया कि घटना में 8 लोगों मृत्यु हुई है, जिसमें से 2 लोग चेन्नई, 3 दिल्ली, एक विजयवाडा के रहने वाले थे। वहीं, एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जबकि 7 लोग अस्पताल में हैं। इनमें एक की हालत नाजुक है। मृतकों के शव उनके घर भिजवाए जा रहे हैं। घटना के शिकार हुए लोगों के परिजनों को CM की तरफ से 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

    केंद्र सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान

    केंद्र सरकार ने भी मुआवजे का ऐलान

    केंद्र सरकार की तरफ से भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। घटना को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिकंदराबाद में आग के कारण लोगों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। आग में मारे गए लोगों के परिवारों को केंद्र सरकार की तरफ से 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि घायलों के लिए 50,000 की घोषणा की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+