मोदी के साथ जुड़ी टेनिस स्टार सानिया, की सड़क की सफाई
हैदराबाद। टेनिस की सनसनी स्टार सानिया मिर्जा नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गयीं है। मोदी के इस अभियान से जुड़कर सानिया ने आज हैदराबाद के सड़कों की सफाई की और लोगों से भी सफाई करने की अपील की।

चैलेंज के मुताबिक सानिया ने सफाई के बाद साथी खिलाड़ियों और बॉलीवुड की हस्तियों समेत 9 लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए नोमिनेट भी किया। मोदी के अभियान से जुड़ी सानिया ने अपने पिता इमरान और अपनी टीम के साथ झाड़ू पकड़कर शहर की सड़कों की सफाई की। सानिया ने इसका वीडियो ट्विटर पेज डाला और संदेश दिया। सानिया ने हमें उम्मीद है कि इसका अनुसरण किया जाएगा।
सानिया ने इसके बाद 9 खिलाड़ियों को नोमिनेट किया। जिसमें टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, समेत तमिल के कई अभिनेता और बॉलिवुड के एक्टर और निर्देशक शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications