Heart Attack: हैदराबाद में मैच के दौरान बैडमिंटन खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में तोड़ा दम

हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते समय एक 38 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक खेलते समय अचानक फर्श पर गिर गया, और सांस लेने के लिए हांफने लगा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

man dies while playing badminton

Telangana News: हैदराबाद के लालापेट में एक स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय एक 38 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। युवक खेलते समय अचानक फर्श पर गिर गया, और सांस लेने के लिए हांफने लगा। यह घटना मंगलवार शाम की है। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय पड़ा दिल का दौरा
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है, जोकि लालापेट के प्रोफेसर जयशंकर इंडोर स्टेडियम में हुई। मृतक की पहचान श्याम यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार श्याम ऑफिस से लौटने के बाद नियमित रूप से बैडमिंटन खेलता था।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों ने बताया कि रोज की तरह श्याम मंगलवार को भी अपनी दिनचर्या के अनुसार स्टेडियम गए थे। जब वह बैडमिंटन खेल रहे थे तभी अचानक गिर पड़े और बाद में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

इससे पहले भी हैदराबाद में हार्ट अटैक से हो चुकी है मौत
हैदराबाद में हार्ट अटैक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले यहां पुलिस कॉन्स्टेबल को जिम एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार यह घटना हैदराबाद में बोपनहल्ली स्थित जिम की है। यहां वर्कआउट के दौरान कॉन्स्टेबल विशाल को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल आसिफ नगर पुलिस स्टेशन पर तैनात था।

ये भी पढ़ें- शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, घरवालों ने छोटी बहन से कराया विवाह


विशाल हर रोज जिम में वर्क आउट करने के लिए जाता था, 24 फरवरी को वह सुबह जब जिम में वर्क आउट के लिए पहुंचा तो अचानक से बेहोश हो गया। जब जिम के साथियों ने उसे देखा तो उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि विशाल को काफी तेज दिल का दौरा पड़ा था और तत्काल उनकी मृत्यु हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+