दुष्कर्म कर कुत्ते को मार डाला, पड़ोसी ने देखा, करा दिया गिरफ्तार
पड़ोसियों ने देखा था झाड़ियों में कुत्ते के साथ।
हैदराबाद। हैदराबाद में एक कुतिया के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कुतिया की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हैदराबाद में 21-22 साल के एक युवक को पुलिस ने कुतिया के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे झाड़ी मे कुतिया के साथ कुछ लोगों ने देख लिया था जिसके बाद पुलिस को उसकी पहचान बताई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला टीचर ने नाबालिग छात्र से बनाए शारीरिक संबध, गिरफ्तार
कुछ लोगों ने असलम नाम के इस युवक को झाडियों में कुतिया के साथ दुष्कर्म करते देखा। लोगों के देखने पर वो वहां से भाग गया। इसके बाद कुतिया मृत पाई गई।
असलम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कुतिया का गला दबाया है या कुकर्म के दौरान उसकी मौत हुई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दैनिक मजदूर के तौर पर काम करता है और दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है। सोमवार सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे झाड़ियों में कुतिया के साथ कुकर्म करते हुए देखा था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या असलम दिमागी तौर पर फिट है या नहीं।
इंजीनियरिंग कॉलेज के 2 छात्रों ने छात्रा का किया रेप, बहकावे में फंस गई थी पीड़िता
इस मामले के सामने आने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली कुछ संस्थाओं ने भी इस तरह के कृत्यों की भर्तसना करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पिछले कुछ दिनों में पशुओं के खिलाफ क्रूरता के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए दो लड़कियों ने एक कुत्ते के मुंह को हथोड़ी से बुरी तरह से चोट पहुंचाई थी।