आज से देश का 29वां राज्य बना तेलंगाना, चंद्रशेखर राव बनेंगे पहले CM

तेलंगाना के लिए वर्षों तक लड़ने वाली टीआरएस राज्य में पहली सरकार बनाएगी। इसने हैदराबाद को गुलाबी रंग में रंग दिया है, जो उसके झंडे का रंग है। राव के नेतृत्व में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को आसान बनाने के लिए संयुक्त आंध्र प्रदेश में लगाए गए राष्ट्रपति शासन को तेलंगाना में हटा लिया जाएगा।
तेलंगाना में हैदराबाद समेत 10 जिले होंगे। जबकि बाकी बचे आंध्र प्रदेश में तटीय आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के 13 जिले आएंगे। 10 वर्षो तक हैदराबाद दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी रहेगी।
राज्य के गठन के साथ ही तेलंगाना राज्य को तात्कालिक रूप से 44 आइएएस अधिकारी आवंटित किए गए हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में यह बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि इस तात्कालिक आवंटन का अंतिम आवंटन से कोई संबंध नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications