हादसें के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने नहीं रोका ट्रक, बाइक समेत चालक को भी घसीटा 2 किलो.मीटर
Hyderabad Truck Viral Video: तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर से दिल दहला देने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर ने बाइक समेत बाइक चालक को लगभग 2 किलो.मीटर तक घसीटा।
हादसें के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका, बल्कि ट्रक को और तेज रफतर में भागाने लगा। गनीमत रही, कि इतने बड़े हादसे के बाद भी बाइक चालक की जान बच गई।

मामला हैदराबाद से
दरअसल, शहर हैदराबाद से इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है, कि किस तरह एक ट्रक ड्राइवर बाइक को टक्कर मारता है। इस दौरान बाइक ट्रक के बाईं तरफ के पहिये के नीचे आ गई और ट्रक ड्राइवर बाइक को कई किलो मीटर तक घसीता हुआ ले जाता है।
बड़े हादसे में बच गई बाइक सवार की जान
इतने बड़े हादसे के बाद भी ड्राइवर ना तो ट्रक रोकता है और ना ही ट्रक की स्पिड कम करता है। वह लगातार ट्रक को तेजी से भगाता रहता है। हादसे में न जाने कैसे बाइक सवार ट्रक की खिड़की पकड़ कर लटक जाता है और अपनी जान बचा लेता है।
दूसरे बाइक सवार ने बनाया वीडियो
इस दौरान सड़क पर चल रहे एक दूसरे बाइक सवार ने इस घटना का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों के होश ही उड़ गये। यह दृश्य कोई फिल्मी सिन से कम नहीं था।
घटना के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने नहीं रोका ट्रक
बाइक काफी दूर तक घसीटे जाने के बाद चिंगारी छोड़ती हुई ट्रक से अलग हो जाती है, तभी वीडियो बनाता हुआ शख्स ट्रक पर लटके बाइक सवार को सचेत करने के लिए चिल्लाता हुआ वह लगातार बाइक का हॉर्न बजाते हुए ट्रक का पीछा करता रहता है। मगर, ट्रक का ड्राइवर उसे कहीं रोकता ही नहीं है।
ट्रक ड्राइवर की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
बताया जा रहा है, कि इसी ट्रक ने कुछ दिन पहले एक कार को भी टक्कर मारी थी। इस मामले में पुलिस का कहना है, कि वह वीडियो को वैरीफाई कर रही है। अभी तक न तो ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी हुई है न ही यह पता चला है, कि उस बाइक सवार का क्या हुआ।
हांलाकि जिस तरह से वह ट्रक की खिड़की पकड़ कर खड़ा हुआ था, इससे यही लगता है, कि उसकी जान बच गई होगी।












Click it and Unblock the Notifications