कक्षा 8 की लड़की ने CJI को लिखा खत, कहा- बस सेवा बंद है स्कूल नहीं जा पा रही हूं, उन्होंने लिया ऐक्शन

तेलंगाना की कक्षा आठ की छात्रा पी वैष्णवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को पत्र लिखकर अपने गांव में बस सेवा बहाल करने में मदद मांगी थी। खबरों के मुताबिक कोरोना के कारण उसके गांव तक बस सेवा को बंद कर दिया गया था।

हैदराबाद, 4 नवंबर। तेलंगाना की कक्षा आठ की छात्रा पी वैष्णवी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को पत्र लिखकर अपने गांव में बस सेवा बहाल करने में मदद मांगी थी। खबरों के मुताबिक कोरोना के कारण उसके गांव तक बस सेवा को बंद कर दिया गया था। पी वैष्णवी ने सीजेआई को लिखे अपने पत्र में कहा कि उसे और उसके भाई-बहनों को स्कूल और कॉलेज जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

CJI NV Ramana,

सीजेआई ने तुरंत लिया ऐक्शन

छात्रा के पत्र पर सीजेई ने तुरंत संज्ञान लिया और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) को तुरंत इस मामले को सुलझाने को कहा। सीजेआई के हस्तक्षेप के बाद टीएसआरटीसी ने रंगा रेड्डी जिले के गांव में बस सेवा बहाल कर दी। टीएसआरटीसी की एक प्रेस विज्ञप्ति में बुधवार को इस बात दी जानकारी दी गई। रंगारेड्डी जिले के मंचल मंडल के चिदेदु गांव की रहने वाली वैष्णवी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बस सेवा नहीं होने से उनके दोस्तों और अन्य ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि वह यात्रा के लिए ऑटो रिक्शा का खर्च वहन करने में असमर्थ है और उसके पिता का कोविड​​​​-19 की पहली लहर के दौरान कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया था और उसकी मां की आमदनी बहुत कम है। वैष्णवी के पत्र के जवाब में सीजेआई ने टीएसआरटीसी के एमडी वीसी सज्जनार को बच्चों के शिक्षा के अधिकार के सम्मान में छात्रों को स्कूल समय पर भेजने के लिए बस सेवा बहाल करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: साल 2027 तक बनकर तैयार हो सकता है 100 सीटों का इलेक्ट्रिक विमान- यूएस स्टार्टअप राइट इलेक्ट्रिक

TSRTC ने की वैष्णवी की तारीफ

वही, टीएसआरटीसी प्रबंधन और एमडी ने इस बारे में सूचित करने के लिए सीजेआई का आभार व्यक्त किया और सीजेआई को पत्र लिखने की पहल करने के लिए वैष्णवी की भी सराहना की। TSRTC ने आश्वासन दिया कि यह पूरे तेलंगाना राज्य में स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लाभ के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। एमडी ने कहा कि निगम के अधिकारियों ने पिछले एक महीने के दौरान अपनी जानकारी के अनुसार और ग्रामीणों और छात्रों के अनुरोध के अनुसार लगभग 30 सेवाओं को पहले ही बहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि सेवाओं को बहाल करने के लिए TSRTC के अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। टीएसआरटीसी ने छात्रों सहित बस यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपने गांवों में निगम की बसों को बहाल करने के लिए अपने निकटतम बस डिपो प्रबंधक से संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+