तेलंगाना के पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने थामा बीजेपी का हाथ, दो केंद्रीय मंत्रियों ने दिलाई सदस्यता
हैदराबाद, जून 14। तमाम राज्यों में सियासी उठापटक के बीच सोमवार को तेलंगाना में पूर्व मंत्री एटाला राजेंद्र ने बीजेपी का दामन थाम लिया। सोमवार को इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई। एटाला राजेंद्र ने दो केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दें कि केसीआर के करीबी माने जाने वाले राजेंद्र ने 12 जून को अपने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

Recommended Video
तेलंगाना में बीजेपी हो रही मजबूत
दो दिन पहले ही जब एटाला राजेंद्र ने विधानसभा में हुजुराबाद के विधायक पद से इस्तीफा दिया था, तभी से यह चर्चा गरम थी कि वे अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद आज सोमवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ले ली। यह खबर तेलंगाना में बीजेपी के और मजबूत होने का संकेत देती है, क्योंकि राजेंद्र सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उनके बीजेपी में आने के बाद टीआरएस के कुछ और नेताओं के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है।
पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाले गए थे राजेंद्र
राजेंद्र को पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था। उनके खिलाफ शिकायत थी कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाग उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications