500-1,000 के नोट बदलने में कर रहे थे गड़बड़ी,CBI ने मारा छापा

शिकायत मिली थी नोट बदलने में गड़बड़ी की जा रही है।

हैदराबाद। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अनियमितताओं की शिकायत पाकर आंध्र प्रदेश स्थित हैदराबाद में बृहस्पतिवार पोस्ट ऑफिसों पर छापेमारी की।

CBI

यहां-यहां हुई छापेमारी

यहां-यहां हुई छापेमारी

सूत्रों के अनुसार इस छापेमारी के दौरान यही के हिमायतनगर स्थित पोस्ट ऑफिस से 40 लाख रुपए की नकदी सीज की गई। यह छापेमारी शहर के मुख्य पोस्ट ऑफिस अबिदस, नरायाणगुडा, चिक्कड़पल्ली और हिमायतनगर क्षेत्र में की गई।

की गई पूछताछ

की गई पूछताछ

छापे मारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने पोस्ट ऑफिस के स्टाफ से पूछताछ की और उनके रिकॉर्ड्स चेक किए। साथ ही नवबंर 9 से लेकर अब तक के कैश रिजर्व की भी जांच की।

ये थी शिकायत

ये थी शिकायत

सूत्रों के अनुसार सीबीआई को कुछ पोस्ट ऑफिसों के संबंध में शिकायत मिली थी कि वे कथित तौर पर बड़ी राशि के विमुद्रीकृत करेंसी को अवैध तरीके से बदल रहे हैं।

खातों की हुई जांच

खातों की हुई जांच

बताया गया कि छापेमारी के दौरान कुछ बचत खातों की भी जांच की गई जिनमें विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद बड़ी मात्रा में धनराशि जमा की गई थी।

पीएम मोदी ने कहा था

पीएम मोदी ने कहा था

गौरतलब है कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपए के बंदी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इससे आतंकवाद और कालेधन पर लगाम लगेगी।
हालांकि कांग्रेस विमुद्रीकरण के फैसले का शुरू से विरोध कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+