हैदराबाद : 7 साल के बच्चे ने ऐसे पीटा कि पहली क्लास के बच्चे की हो गई मौत
हैदराबाद। हैदराबाद के स्कूल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद के संभ्रांत इलाके के एक स्कूल में पह ली क्लास के बच्चे की मौत हो गई। मौत की जो वजह सामने आई वो हैरान करने वाली थी। पुलिस की जानकारी के मुताबिक स्कूल में 7 साल के छात्र ने अपने से एक साल छोटे बच्चे को पीटा था।

तीसरी में पढ़ने वाले छात्र ने पहली क्लास के मोहम्मद इब्राहिम को इस कदर पीटा की दो ऑपरेशन के बवजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद भी इब्राहिम अपनी चोटों से उभर नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
वहीं इब्राहिम के पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज की है। पिता ने आरोप लगाया कि ये सब स्कूल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने तीसरी क्लास के छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फिलहाल जांच चल रही है। वहीं पुलिस ने स्कूल के खिलाफ लापरवाही की जांच शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications