फेलिन के बाद आंध्र प्रदेश से बढ़ा हेलेन का खतरा, कल तट से टकराएगा तूफान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक हेलेन चक्रवात 21 नवंबर की रात को कावेली के निकट दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। तूफान की संभावनाओं के तहत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी तक दिया है। वहीं आंद्र प्रदेश सरकार ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के उपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले कुछ घंटों में गहरा होकर चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि शुरुआत में कुछ समय के लिए पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में और फिर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा यह तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश और इससे सटे उत्तरी तमिलनाडु स्थित कावेली के निकट ओंगोल और चेन्नई के बीच स्थित तटों से 21 नवंबर की रात को टकरा सकता है।
इस चक्रवाती तूफान की संभावनाओ के मद्देजनर आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज से काफी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं सरकार भी तफान से निपटने के लिए तैयार है। आपदा प्रबंधन विभाग ने तूफान से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए कमर कस ली है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।












Click it and Unblock the Notifications