अंडरवियर में छिपा कर ले जा रहे थे करोड़ों का सोना, हवाई अड्डे पर गिरफ्तार
2 शख्स जेद्दाह से सोना लेकर हैदराबाद एयर इंडिया की फ्लाइट से आए थे, वो सोने की छड़ें अपने तीसरे साथी को दे रहे थे तब जांच एजेंसियों के शिकंजे में आ गए।
हैदराबाद। हैदराबाद स्थित राजीव गांधी हवाई अड्डे पर दो यात्री इनरवियर में 1.25 किलो ग्राम सोना छिपाकर स्मगल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जानकारी के मुताबिक कस्टम एयर इंटेलिजेंस और साउथ जोन टास्क फोर्स की एक संयुक्त कार्रवाई में तीनों संदिग्ध पकड़े गए जो जेद्दाह से एयर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद आए थे।

अधिकारियों के मुताबिक तीनों संदिग्ध आमेर,फहाद और फैसुद्दीन हैं। इन तीनों की उम्र 28 के आस-पास है और ये सभी पुराने शहर के रेन बाजार इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक तीन महीने पहले फहाद और फैसुद्दीन सऊदी अरब गए थे। ये दोनों, दो अन्य अज्ञात यात्रियों के साथ हैदराबाद AirIndia 966 फ्लाइट से सोने की छड़ ले कर आए। विश्वसनीय सूत्रों के आधार पर एजेंसियों ने कार्रवाई की और फहाद और फैसुद्दीन पकड़े गए। ये दोनों उस वक्त पकड़े गए जब आमेर को पार्किंग में सोने की छड़े दे रहे थे।
इसके बाद एजेंसियों ने तीनों को गिरफ्तार कर 1.25 किलोग्राम के सोने की छड़े जो इन्होंने अपने इनरवियर में छिपा रखी थी, बरामद किया। इन्हें आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि 2 अन्य अज्ञात यात्रियों का अब तक पता नहीं चल पाया है जो आमेर को सोने के बैग देकर एयरपोर्ट से चले गए थे। ये भी पढ़ें: नए साल से पहले ही जियो की फ्री सेवा हुई खत्म, यकीन नहीं तो खुद ही सुन लीजिए!












Click it and Unblock the Notifications