खाप नेता का शर्मनाक बयान: एक ही गोत्र में शादी करने वालों से पैदा होते हैं किन्‍नर

 Same-gotra marriages give birth to 'hijras': Khap leader
हिसार। चाऊमिन खाने से बलात्‍कार की घटनाओं में इजाफा होने जैसे बेतुका बयान देने वाला खाप पंचायत ने एक बार फिर हैरान करने वाला बयान दिया है। खाप पंचायत के कुछ नेताओं ने कहा है कि जब एक ही गोत्र के लोग आपस में शादी करते हैं तब किन्‍नर पैदा होते हैं। खाप पंचायत का ये बयान उस वक्‍त आया है जब वैज्ञानिक उन्‍हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि गोत्र और खून का रिश्‍ता अलग-अलग चीजें हैं। गोत्र के सभी सदस्‍य आपस में भाई-बहन नहीं हो सकते।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हिसार के चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्‍चर यूनिवर्सिटी में एक वर्कशॉप रखी गई थी। इसमें खापलैण्ड में होने वाली ऑनर किलिंग को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई। यूनिवर्सिटी में सीनियर प्लांट ब्रीडर डॉ. महावीर सिंह नरवाल ने कहा कि गोत्र के 2 लाख सदस्य आपस में भाई-बहन कैसे हो सकते हैं? एक ही माता-पिता से पैदा हुई संतान को सिब्लिंग्स कहा जा सकता है। यह जरूरी नहीं है कि समान गोत्र में हुई शादियों का बुरा प्रभाव पड़ता है।

इस दौरान एक खाप नेता खड़े हो गये और उन्‍होंने इसका जमकर विरोध किया। वरिष्‍ठ खाप नेता कुलदीप सिंह मंच पर चढ़ गये और कहा कि अगर समान गोत्र में शादियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता तो किन्‍नर क्‍यों पैदा होते हैं? हमें आनुवांशिक बीमारियां क्यों होती है? सिंह ने दावा किया कि 90 फीसदी किन्नर उन समुदायों और धर्मो में पैदा होते हैं जो गोत्र सिस्टम में विश्वास नहीं करते हैं।

सिंह ने अल्पसंख्यक समुदायों का नाम लिया और कहा कि इनकी संख्या इसलिए कम हो रही है क्योंकि खून के रिश्तों में ही शादियां होती है। हमने अनौपचारिक सर्वे कराया था। जिसमें पाया गया कि इस तरह के समुदायों में समान गोत्र में शादी के साइड इफेक्ट देखे गए हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी उन इलाकों से आते हैं जहां गोत्र सिस्टम में विश्वास किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+