हिसारः दो बहनों को बीच सड़क पर युवक ने बाल पकड़कर पीटा, देखें वायरल वीडियो

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक दो बहनों के उनके बाल पकड़कर घसीट रहा है और मार रहा है। यह वीडियो हांसी के प्रेम नगर इलाके का बताया जा रहा है।

दोनों बहनों को पीटता रहा युवक

दोनों बहनों को पीटता रहा युवक

वीडियो में जो युवक लड़कियों को पीट रहा है वो उनका पड़ोसी है। वायरल वीडियो को करीब पांच दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक युवक एक लड़की को बालों से पकड़ कर उसे मुक्का मार रहा है। वहीं अपनी बहन को बचाने आई दूसरी लड़की पर भी युवक ने हमला कर दिया। इस दौरान वो दोनों पर लात-घूंसे बरसाता रहा।

लोग तमाशबीन बने रहे

लोग तमाशबीन बने रहे

वीडियो में शख्स बेतहाशा दोनों बहनों की पिटाई कर रहा है। वहीं आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। युवक कभी बालों से पकड़कर लड़कियों को घसीट रहा है तो कभी उनपर लात और घूंसों से हमला कर रहा है। हालांकि दोनों बहनें भी बहादुरी से डटी हुई हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस पूरे घटनाक्रम का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वायरल हो रहे वीडियो मामले पर पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल जाएगा कि युवक ने दो बहनों पर हमला क्यों किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+