हिसारः बंद कमरे में पत्नी और बेटी के साथ शख्स ने की हैवानियत, चारों तरफ फैला था खून

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के आजाद नगर के अमर इन्कलेव में दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह अपनी पत्नी से खर्चा मांगता था लेकिन पत्नी मना कर देती थी। इसको लेकर दोनों के बीच खूब लड़ाई होती थी। बीते शनिवार को उसने दोनों मां-बेटी की हत्या कर दी। रविवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिए।

कमरे से आई चीखने की आवाज

कमरे से आई चीखने की आवाज

मकान मालिक विनोद कुमार ने बताया कि मैं ग्राउंड फ्लोर पर रहता हूं। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास पहले मंजिल पर रह रही सरला के चिल्लाने की आवाज आई। मैं दौड़कर ऊपर गया। आसपास मौजूद लोगों को बुला लिया और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया। श्रवण को दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन वह मना कर गया। पड़ोस में निर्माणाधीन मकान मालिक हरपाल को मामले की जानकारी दी।

ताबड़तोड़ हमला कर रहा था

ताबड़तोड़ हमला कर रहा था

इसके बाद उसके मकान की छत पर जाकर श्रवण की छत पर कूदे। खिड़की से झांककर देखा तो उसके हाथ में हथियार था। पत्नी और बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। तुरंत शीशा तोड़कर अंदर घुसे और उसे काबू किया। इसके बाद खुद वो थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी श्रवण कुमार को उनके हवाले कर दिया था।

पहले पत्नी को पाइप से मारा

पहले पत्नी को पाइप से मारा

पहले श्रवण कुमार ने लोहे की पाइप से पत्नी सरला पर हमला किया था और पहले से लाकर रखे कापा से पत्नी व बेटी पर वार करके मार डाला। पड़ोसियों के मुताबिक श्रवण कुमार कोई काम नहीं करता था। किसी ने उसका चेहरा ढंग से नहीं देखा। उसकी पत्नी सरला काफी हंसमुख थी। वह गली में आकर महिलाओं से मिलती और अन्य बच्चों के साथ खेल भी लिया करती थी। लेकिन वह काफी समय से वह कम ही नजर आती थी। कपड़ों की सिलाई कढ़ाई करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+