Adampur By-Election में आप ने सतेंद्र सिंह को घोषित किया उम्मीदवार, जानिए कौन हैं

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव: हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हरियाणा आप प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की है। गौर करने वाली बात है कि सतेंद्र सिंह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी में थे। लेकिन पिछले महीने 7 सितंबर को वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अहम बात यह है कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने के महज एक महीने के भीतर सतेंद्र सिंह को आम आदमी पार्टी ने टिकट दे दिया।

sartendra singh

सुशील गुप्ता ने बताया कि हमने आदमपुर में सर्वे कराया, इस सर्वे में सबसे दमदार उम्मीदवार सतेंद्र सिंह सामने आए। जिसके बाद हमने इस सर्वे की रिपोर्ट को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के पास भेजा, जिसके बाद कमेटी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से यहां कुलदीप बिश्नोई या उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। जबकि कांग्रेस यहां से पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह के बेटे गौरव संपत या फिर जेपी दलाल को उम्मीदवार बना सकती है।

अहम बात है कि आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आज जिस कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह के नाम का ऐलान किया गया, उसमे पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी आना था। लेकिन वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। सतेंद्र सिंह की बात करें तो वह न्योगी खुर्द निवासी हैं, 2014 में वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2019 में वह भाजपा में शामिल हो गए। लेकिन पिछले ही महीने वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+