चार दिन पहले हुई शादी का सड़क पर पलक झपकते हुआ दर्दनाक अंत

Recommended Video

    Himachal Pradesh: शादी के चार दिन बाद विवाहिता की हुई एक्सीडेंट में मौत । वनइंडिया हिंदी

    शिमला। अभी चार दिन पहले दोनों ने सात फेरे लेकर एक साथ जिंदगी बसर करने का फैसला लिया था लेकिन कुदरत को कुछ ओर ही मंजूर था। शादी के चार दिन बाद ही शनिवार को मुसीबतों का पहाड़ टूटा व पति के सामने ही पत्नी की मौत हो गई। प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा में 21 साल की अलका देवी एक स्कूल बस की चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा चिंतपूर्णी -भरवाईं रोड पर इंदौरा बैरियर चौक के पास हुआ।

    Wife died in road accident in front of husband in Himachal Pradesh.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी और नवविवाहिता भी अपने पति के साथ उसी जगह बाईं तरफ मोटरसाइकिल पर थी। जैसे ही बस चलने लगी तो पति ने भी मोटरसाइकिल चला दिया लेकिन बस को चलता देख जैसे ही उसने ब्रेक लगाई तो बाइक स्किड हो गई और युवती बस की चपेट में आ गई।

    Wife died in road accident in front of husband in Himachal Pradesh.

    हादसे के बाद 108 एंबुलेंस को फोन किया गया और करीब आधा घंटे युवती खून से लथपथ सड़क पर अचेतावस्था में पड़ी रही। दुर्घटना में पति भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौरा लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा देवानंद गुलेरिया पुलिस टीम सहित सी.एच.सी. इंदौरा पहुंचे और जांच शुरू कर दीय़ वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया।

    Wife died in road accident in front of husband in Himachal Pradesh.

    21 वर्षीय अलका देवी के मायके बडुखर स्थित रियाली में हैं और चार दिन पहले 14 नवंबर को ही उसकी शादी सुनील कुमार निवासी से हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि वह हादसे का शिकार हो गई। वह राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में बी.एससी. 5वें सेमेस्टर की छात्रा थी और पेपर देने के लिए अपने पति के साथ कॉलेज आ रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+