हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में ढही NHPC की टनल, 4 लोगों की मौत

कुल्लू, मई 21: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गडसा घाटीमें हादसे में 4 मजदूरों की जान चली गई है। एनएचपीसी-2 जलविद्युत परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई, वही एक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रियंक गुप्ता और डॉक्टरों की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

under construction NHPC tunnel collapsed in Kullu on Friday, Five people trapped

Recommended Video

    Himachal: Stretcher पर मरीज, कैसे ग्रामीण 15 KM पैदल चलकर पहुंचे Road तक | वनइंडिया हिंदी

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने से कम से कम पांच मजदूर फंस गए थे।जिनमें चार की अब मौत की खबर सामने आई है। एक को सही सलामत निकाल लिया गया है। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि घटना गरसा भुंतर के पास पंच नाले में हुई, जिसके बाद बचाव दल वहां भेजा गया है। एसपी ने कहा कि दो एंबुलेंस भी मौके पर भेजी गई हैं।

    under construction NHPC tunnel collapsed in Kullu on Friday, Five people trapped

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे के आसपास एनएचपीसी चरण-दो की 32 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल के साथ बन रही डायवर्जन टनल (सब टनल) में काम चल रहा था। पांच लोग शिफ्ट में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक टनल धंसने से यहां काम कर रहे पांच कामगार मलबे में दब गए। मृतकों की पहचान अमर (28) निवासी पालगी गड़सा (कुल्लू), कुलदीप कुमार (28) निवासी बल्दवाबोहल (सिरमौर), बबलू (36) निवासी नेपाल और नवीन (42) निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई है।

    हादसे में घायल हुए रामचंद्र (20) नेपाल का रहने वाला है, जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एनएचपीसी चरण-दो की गड़सा घाटी के शिलागढ़ में बन रही परियोजना की करीब 32 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल में अभी तक दर्जनों मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई बार हुए हादसों में टनल निर्माण में लगे मजदूर जान गंवा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+