हिमाचल: रास्ते से 300 फीट गहरी खाई में लुढ़का ट्रक, दो की दर्दनाक मौत- VIDEO

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बोलेरो के खाई में गिरने से 5 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद आज एक ट्रक भी खाई में गिर पड़ा। घटना लाहौल-स्पीति के रोपसंग के पास हुई, जहां ट्रक रोड से करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़क गया। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई।

संवाददाता ने बताया कि, हादसा शनिवार सुबह के वक्त हुआ। मंडी नंबर का एक ट्रक लाहौल के सिस्सू से मनाली की ओर आ रहा था। तभी रोपसंग के पास यह अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट नीचे लुढ़क गया। चट्टानों से टकराते हुए वह क्षतिग्रस्त होता रहा। नीचे गिरने पर उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

truck falls into deep ditch at Himachal Pradesh, Two dies

घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो एसएचओ केलांग टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रक में सवार ये लोग ड्राइवर और क्लीनर ही हो सकते हैं। ये कहां के रहने वाले थे, उनकी पहचान की जा रही है।

truck falls into deep ditch at Himachal Pradesh, Two dies

बोलेरो कार गिरने से 5 मरे थे
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बोलेरो कार गहरी खाई में गिर पड़ी थी। उस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि, उस कार में कुल नौ लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से कई की हालत गंभीर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+