कालका से शिमला आ रही टॉय ट्रेन पटरी से उतरी, सभी यात्रियों को लेकर अधिकारियों ने दिया बड़ा अपडेट

शिमला, अगस्त 28। हिमाचल प्रदेश में कालका से लेकर शिमला तक चलने वाली टॉय ट्रेन यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है, लेकिन रविवार को यह ट्रेन शिमला से कुछ दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 11 बजे के करीब कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारा देवी और शोघी के बीच यह ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Toy Train

दो घंटे तक ट्रेन का संचालन रहा बंद

जानकारी के अनुसार, कालका से शिमला आ रही टॉय ट्रेन 72451 पटरी से उतर गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन हादसे के बाद कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन करीब दो घंटे के लिए रोक दिया गया और ट्रेन को पटरी से हटाने का जारी है। शिमला रेलवे स्टेशन के इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है।

अंग्रेजों के समय से चल रही है टॉय ट्रेन

आपको बता दें कि कालका-शिमला टॉय ट्रेन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी फेमस है। यह ट्रेन सेवा ब्रिटिश काल से ही चली आ रही है। इस ट्रेन का निर्माण 1898 में हुआ था और 1903 में इसका काम पूरा हुआ था और इसे चालू किया गया था। तभी से यह ट्रेन चलती आ रही है। यह ट्रेन कालका से शिमला के बीच चलती है। 96 किलोमीटर की यह दूरी 5-6 घंटे में तय होती है। इस टॉय ट्रेन को 10 जुलाई 2008 को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+