हिमाचल: ट्रक-कार के बीच टक्कर, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ठियोग में हुये सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल हुए एक आदमी को शिमला रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ठियोग फागू सड़क मार्ग पर भेखलटी के पास एक ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद एक धमाका भी हुआ और कार के परखच्चे उड़ गये।

हादसे के बाद कार सवार तीन लोगों की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति का इलाज आईजीएमसी शिमला में हो रहा है। मरने वाले आपस में रिश्तेदार हैं और शिमला जिला के टिक्कर के शरोंथा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।









Click it and Unblock the Notifications