शिमला से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्धाज जीते
नई दिल्ली। शिमला सीट से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश भारद्वज ने निर्दलीय उम्मीदवार हरीश जनरठा को 1903 मतों से हराया। शिमला से भाजपा उम्मीदवार सुरेश भारद्धाज किस्मत के धनी हैं। इस बार उनका पहले टिकट कटा,लेकिन बाद में फिर मिल गया। अब वह एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। 65 वर्षीय भारद्धाज बीएससी व ला ग्रेजूयेट हैं। छात्र काल में एबीवीपी से जुड़े रहे। व बाद में राजनिति में आये।

1982 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। उसके बाद 2003 से लेकर 2006 तक फिर भाजपा की कमान उन्होंने संभाली। 1990 में पहली बार विधायक चुने गये। उसके बाद 2007 में फिर विधायक बने। और 2012 में भी उन्होंने शिमला से चुनाव जीता।
विधानसभा में उन्हें भाजपा का मुख्य सचेतक चुना गया। अब फिर एक बार चुनाव मैदान में हैं। इस बार भी उनका कांग्रेस के पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी से मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications