सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, कांग्रेस आला कमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह शपथ लेंगे।

Sukhwinder singh sukhu

Sukhwinder Singh Sukhu to be Next CM of Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था, लेकिन इसके बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा उसको लेकर लगातार सियासी अटकलें लग रही थी। कई नामों पर चर्चा चल रही थी जिन्हें प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब आखिरकार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भूपेश बघेल ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा कि हम बहुत ही अच्छी सरकार चलाएंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं भूपेश बघेल ने कहा हम अब राजभवन जा रहे हैं। सुक्खू के नाम के ऐलान के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस हाई कमांड के फैसले को स्वीकार करते हैं।

जिस तरह से आला कमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई है उसके बाद सुक्खू ने कहा मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलाव लाएगी, हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। राज्य विकास के लिए हमें काम करना है। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम इस रेस में सबसे आगे था। लेकिन आखिरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर आला कमान ने अपनी मुहर लगा दी।

बता दें कि सुखविंद सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अभियान कमिटी के मुखिया थे। सुक्खू 58 वर्ष के हैं, वह हमीरपुर के नदौन से विधायक हैं। सुक्खू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, वह चार बार के विधायक हैं, उन्हें राहुल गांधी के काफी करीब माना जाता है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का वीरभद्र सिंह के साथ संबंध कुछ खास नहीं था।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी राजनीति की शुरुआत शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में एक्टिविस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने यहां नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की 1980 में अगुवाई की थी। गौर करने वाली बात है कि प्रतिभा सिंह ने इससे पहले मुख्यमंत्री पद का दावा किया था, उन्होंने कहा था कि पार्टी वीरभद्र सिंह के परिवार को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। चुनाव वीरभद्र सिंह के चेहरे पर पर लड़ा गया, उनके परिवार को इस्तेमाल किया, अब उनके परिवार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+