Himachal की सबसे हॉट सीट है सिराज विधानसभा, Jairam Thakur और चेतराम के बीच होगा मुकाबला
Himachal की सबसे हॉट सीट है सिराज विधानसभा, Jairam Thakur और चेतराम के बीच होगा मुकाबला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) में इस बार मंडी जिला की सिराज विधानसभा सीट (Seraj Assembly Constituency) को लेकर खासी चर्चा है। भाजपा की ओर से यहां सीएम चेहरे के तौर पर प्रचारित मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को मैदान में उतरे है। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने ठाकुर चेतराम (Chetram Thakur) को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिराज सीट से जयराम ठाकुर के मैदान में उतरने की वजह से मुकाबला एक तरफा हो गया है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी यहां कमजोर पड़ती हुई दिखाई दे रही है।

सिराज सीट से जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) पांच बार चुनाव जीत चुके हैं और छठी बार उन्होंने इस सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें, सिराज विधानसभा सीट साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह सीट चचयोट के नाम से जानी जाती थी। 2012 के विधानसभा चुनाव में जय राम ठाकुर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए थे और 2017 में जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इस सीट को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है।
हालांकि, राजपूत बाहुल्य चुनाव क्षेत्र में मोती राम ठाकुर की मौत के बाद यहां कांग्रेस कभी उभर नहीं पाई। जिससे जय राम ठाकुर लगातार चुनाव जीतते चले आ रहे हैं और सिराज विकास के नए आयाम छू रहा है। किस्मत के धनी जयराम ठाकुर 1998 में सिराज के मंडल अध्यक्ष थे, तब उन्होंने भी शायद यह कभी नहीं सोचा होगा वह विधायक बन सकते हैं। लेकिन पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ाया और वह जीत गए। फिर युवा मोर्चा के अध्यक्ष और फिर मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया। उसके बाद पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2007 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया।
जयराम ठाकुर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। हालांकि, पिछली बार उनका नाम इस कुर्सी की रेस में नहीं था। लेकिन एन वक्त पर उनका नाम आया और वह सीएम बन गए। इस बार भी पार्टी ने उन्हें ही चेहरे के तौर पर प्रस्तुत किया है। सिराज के विधायक जयराम ठाकुर साधारण परिवार से हैं और वो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। उन्हें भाजपा में सीएम पद के दावेदार के रूप में इस बार पार्टी ने पेश किया है। 57 वर्षीय जयराम ठाकुर ग्रेजुएट हैं, उनकी दो बेटियां हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होकर जयराम भाजपा में आये और व युवा मोर्चा के राज्य सचिव बने। बाद में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
2003 से 2005 के बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष बने और 2006 से 2009 के बीच प्रदेश भाजपा की उन्होंने कमान संभाली। 1998 में चचयोट से पहली बार विधायक चुने गये। बाद में चचयोट से ही उन्होंने 2003 व 2007 का चुनाव जीता। बाद में डिलिमिटेशन के दौरान चचयोट का नाम बदल कर सिराज हो गया, तो 2012 का चुनाव भी जीता। अपने कार्यकाल में एक बार जय राम कबीना मंत्री भी रहे।
सिराज से अभी तक चुने गए विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2017 जय राम ठाकुर भाजपा
2012 जय राम ठाकुर भाजपा
चचयोट (अब सिराज ) चुने गये विधायक
2007 जय राम ठाकुर भाजपा
2003 जय राम ठाकुर भाजपा
1998 जय राम ठाकुर भाजपा
1993 मोती राम ठाकुर कांग्रेस
1990 मोती राम ठाकुर जनता दल
1985 शिव लाल कांग्रेस
1982 मोती राम ठाकुर निर्दलीय
1977 मोती राम ठाकुर जनता पार्टी
1972 करम सिंह ठाकुर कांग्रेस
1967 करम सिंह ठाकुर कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications