Kalka-Shimla Train: 6 अगस्त तक कालका-शिमला ट्रैक पर सभी ट्रेनें हुई रद्द, जानिए क्या है वजह
Kalka Shimla Train News Update: पिछले दिनों मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की वजह से हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई थी। इस तबाही की वजह से कालका-शिमला ट्रैक पर 6 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। बता दें कि सोलन और कालका के बीच रेल ट्रेक पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है।
इतना ही नहीं, रेल ट्रेक पेड़ और पत्थर गिरने की वजह से भी प्रभावित हो गया था, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया। हालांकि, ट्रैक को ठीक करने का कार्य लगातार जारी है। बता दें कि शिमला से सोलन तक ट्रैक को ट्रेनों के संचालन के लिए दुरुस्त कर लिया गया है। बताते चले कि कालका-शिमला हैरिटेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन पिछली 09 जुलाई से प्रभावित है।

सोलन और कालका के बीच जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने के लिए रेल लाइन पर ट्रैक को दुरुस्त करने का काम 9 जुलाई से ही चल रहा है। लेकिन, मौजूदा समय में शिमला से सोलन तक ट्रैक को गाड़ियों के लिए दुरुस्त किया जा सका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, शिमला से सोलन के बीच रेल सेवा फिर से शुरू करने से पहले बकायदा इंजन का ट्रायल भी हुआ है। लेकिन, सोलन से कालका तक अभी भी ट्रैक गाड़ियों के लिए ठीक नहीं हो सका। बता दें कि पेड गिरने की वजह से सोलन से धर्मपुर के बीच का रेल ट्रैक बंद है।
तो वहीं, कोटी और सोलन के बीच भूस्खलन, धर्मपुर और कुमारहट्टी के बीच भूस्खलन और जल जमाव, सोलन और धर्मपुर स्टेशनों के बीच जल जमाव और भूस्खलन, धर्मपुर सलोगड़ा और कोटी के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन और पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही बंद है। कुछ जगहों पर रेल ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।
बता दें कि रेल ट्रैक को ठीक करने के लिए अगले 3 हफ्तों के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोकने का फैसला लिया गया है। 21 दिन बाद 6 अगस्त को ट्रैक का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में यदि ट्रैक गाड़ियों के संचालन के लिए सही पाया गया तो रेल सेवा बहाल की जाएगी। इस बीच, शिमला और सोलन के बीच लोकल ट्रेन चलाने की योजना भी है।
इस योजना पर उत्तर रेलवे अंबाला मंडल को फैसला लेना है। अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि सोलन और कालका के बीच भूस्खलन, पेड़ और पत्थर गिरने से ट्रैक गाड़ियों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। इसे देखते हुए 6 अगस्त तक गाड़ियों का संचालन स्थगित किया गया है। शिमला और सोलन के बीच ट्रॉयल के दौरान ट्रैक सही पाया गया है। शिमला और सोलन के बीच ट्रेन चलाने की संभावना तलाशी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications