कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए Good News, शिमला नगर निगम की 24 सीटों पर कब्जा, BJP को कितनी मिलीं

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर सीएम सुखविंदर सिंह ने शिमला की जनता और कांग्रेस कार्रकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।

Shimla Nagar Nigam Chunav 2023

Shimla Nagar Nigam Chunav 2023: हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। शिमला नगर चुनाव में इस बार कांग्रेस ने बाजी मारी है। नगर निगम की कुल 34 वर्डों में से 24 में पार्टी को जीत मिली है। जबकि भाजपा दूसरे नंबर पर रही। वहीं सीपीएम को को महज एक सीट मिली है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इसे एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की इस सफलता के लिए शिमला की जनता को धन्यवाद दिया है।

शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की सफलता पर राहुल गांधी ने शिमला के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट कहा, "शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई।"

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्वीट कर कांग्रेस की इस जीत बधाई दी। उन्होंनेअपने ट्वीट में आगे लिखा, "मिनी हिमाचल के नाम से मशहूर शिमला के सभी लोगों का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमने 10 साल में पहली बार नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है...लोगों ने अपना जलवा दिखाया है।' हम पर विश्वास करो और हमें उनकी सेवा करनी है..."

बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24, बीजेपी ने 9 और सीपीआई (एम) ने 1 जीत दर्ज की है।

Recommended Video

    Sharad Pawar Resigns और Rahul Gandhi का फोन, क्या है Maharashtra की सियासत का Game | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+