शिमला: मलबे में दबने से दो बिहारी मजदूरों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ी खिसकने से गिरे मलबे में दो लोगों की जान चली गई। मरने वाले मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के पास संजौली इलाके में गाहन में यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब यहां एक निर्माणाधीन मकान का मलबा काम कर रहे मजदूरों पर अचानक आकर गिर गया। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई।

shimla 2 labours died during making home

ये मजदूर इस घर को बनाने का काम कर रहे थे कि अचानक भूस्खलन हो गया। मृतक मजदूरों में से एक का नाम राम साहू (30), दूसरे का नाम बादल (18) बताया जा रहा है। दोनों ही बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मलबा गिरते ही आस पास के लोग मलबे में दबे इन मजदूरों को निकाले की कोशिश में जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद पुलिस, फायर और एंबुलेंस की गाडियां भी पहुंच गईं। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को निकाल लिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आईजीएमसी में दोनों को डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+