15 बारातियों को ले जा रही गाड़ी खाई में पलट गई, 7 की हुई मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के सुदंरनगर में सोमवार को हुये एक सड़क हादसे में अंबाला से बारातियों को लेकर आये एक वाहन के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में आठ लोगों की गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का इलाज सुंदरनगर अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में कुल सात की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के कांगू के पास सोमवार को एक टैंपो ट्रैवलर के खाई में पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए। 6 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की रास्ते में मौत हो गई है।

वाहन के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गये। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर की ये टैंपो ट्रैवलर मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। सभी घायलों को सुंदरनगर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। सभी मृतक व घायल अंबाला के बताये जा रहे हैं। मरने वालों में तीन महिलायें भी हैं।

छानबीन में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर की ये टैंपो ट्रैवलर में सवार लोग अंबाला से मंडी के नेरचौक में एक शादी समारोह में आये थे कि उनका वाहन कांगू के पास खाई में पलट गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। ट्रैवलर में कुल 15 लोग सवार थे।

मौके पर राहत कार्य
अग्निशामक वाहन भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सुंदरनगर व डीएसपी तरनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए। राहत कार्य के बाद मृतकों के शवों को सुंदरनगर अस्पताल में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications