हिमाचल भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, जगत प्रकाश नड्डा ने राजीव बिंदल को दी कमान
हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नया प्रदेश अध्यक्ष दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया है।

Himachal Pradesh: नगर निगम शिमला के चुनाव 2 मई को होना है, इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। सुरेश कश्यप ने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा था। जिसे सुरेश कश्यप ने स्वीकार कर लिया।
इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल बीजेपी की कमान डॉ. राजीव बिंदल को कमान सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस्तीफे की अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की है।
रविवार को कश्यप ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। अब लोकसभा चुनाव बहुत जल्दी है। किसी और को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया जाए तो यह बेहतर होगा।
कहा कि इस्तीफे वाली कोई बात नहीं है। यह उल्लेखनीय है कि वीरवार को तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के बारे में सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है। ये अटकलें गलत निकली हैं।
Recommended Video

हालांकि, कश्यप ने मौखिक रूप से नड्डा से पद छोड़ने की इच्छा जरूर जताई। सुरेश कश्यप शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं। वह आगामी चुनाव की तैयारी के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications