पवन काजल: कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जीते
शिमला। कांग्रेस के प्रत्याशी पवन कुमार काजल ने भाजपा के उम्मीदवार संजय चौधरी को 6208 मतों के अंतर से हराया। कांगड़ा से पवन काजल ने पहली बार 2012 में कांगड़ा से चुनाव लड़ा व जीत भी गये। पेशे से बिल्डर काजल ने जमा दो तक शिक्षा हासिल की है। उनके दो बेटे हैं। 43 वर्षीय काजल ने अपने पेशे में भी खूब नाम कमाया है।

काजल हालांकि शुरू में भाजपा से जुड़े रहे। व जिला कांगडा जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी रहे। और 2012 में बिना किसी राजनैतिक पृष्ठभूमि के निर्दलीय चुनाव जीत कर इतिहास कायम किया। विधायक बनने के बाद काजल ने पाला बदला व कांग्रेस के रंग में रंग गये। जो उनके काम आया। पार्टी ने उन्हें 2017 में भी प्रत्याशी बनाया है।
विधानसभा क्षेत्र:कांगड़ा
पार्टी: कांग्रेस
पेशा: बिल्डर












Click it and Unblock the Notifications