हिमाचल प्रदेश में CM के लिए 'राम' नाम आगे, पढ़िए कौन है ये ठाकुर?

फिलहाल अगले सीएम की दौड़ में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहली पसंद होने के बावजूद जयराम ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है।

शिमला। शिमला में आज सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी के दो दूत केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण व नरेंद्र तोमर भाजपा के चुने हुए विधायकों से बैठक कर उनकी राय लेंगे। भाजपा विधायकों को शिमला बुलाया गया है। जिससे राजनीतिक माहौल में एकाएक गर्माहट आ गई है। विधायकों से मिलने के बाद विधायक दल की बैठक भी होने की संभावना है। लेकिन ये सारी कवायद औपचारिकता भर ही मानी जा रही है। चूंकि होगा वही जो मोदी-शाह की जोड़ी चाहेगी। फिलहाल अगले सीएम की दौड़ में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहली पसंद होने के बावजूद जयराम ठाकुर का नाम सबसे आगे चल रहा है। या यूं कहें कि पार्टी हाईकमान ने जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी है और बस उसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। ये घोषणा अभी नहीं होगी, भाजपा विधायकों से केंद्रीय पर्यवेक्षक मिलेंगे, उसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। उसमें प्रस्ताव पास किया जा सकता है कि फैसला पार्टी आलाकमान ही लें। उसके बाद मामला संसदीय बोर्ड में जाएगा। अगले एक दो दिनों में हिमाचल के अगले सीएम के तौर पर जय राम ठाकुर का नाम सार्वजनिक रूप से तय हो जाएगा।

ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे

ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे

भाजपा नेता जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ठाकुर धूमल सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे। वो मंडी से विधानसभा के लिए चुने गए हैं। जयराम ठाकुर ने अपना पहला चुनाव 1998 में जीता था। ठाकुर का जन्म 6 जनवरी 1965 को मंडी जिले के टांडी में हुआ। इनकी पत्नी का नाम डॉ. साधना ठाकुर है। जय राम ठाकुर का दावा इसलिए भी मजबूत है कि इस बार मंडी जिला से कांग्रेस का सफाया हो गया है। यहां से भाजपा ने 9 सीटों पर विजय हासिल की है, एक निर्दलीय चुनाव जीता है। वहीं जय राम राजपूत समुदाय से आते हैं। धूमल की हार के बाद पार्टी राजपूतों की नाराजगी लेने के मूड में नहीं हैं।

जीत के बाद आलाकमान ने फोन कर बुलाए थे 'राम'

जीत के बाद आलाकमान ने फोन कर बुलाए थे 'राम'

इस बीच जय राम ठाकुर ने बातचीत में कहा कि वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने वाले हैं। मुख्यमंत्री के लिए अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ठाकुर ने कहा, पार्टी जो निर्णय लेगी मैं उसका पालन करूंगा। मुझे बहुत खुशी है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा को चुनने के लिए मैं हिमाचल की जनता का धन्यवाद देता हूं। विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चेत राम को हराया।

धूमल के चुनाव हारने से आगे आया 'राम' का नाम

धूमल के चुनाव हारने से आगे आया 'राम' का नाम

दरअसल प्रेम कुमार घूमल के चुनाव हारने के बाद सीएम पद के लिए नामों पर चर्चा शुरू हो गई थी। भाजपा ने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सीएम पद के लिए धूमल के नाम की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और संघ के करीबी अजय जम्वाल के नामों की चर्चा हो रही थी लेकिन इन सबके बीच जयराम ठाकुर सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की दावेदारी भी स्वाभाविक है, लेकिन नड्डा उसी सूरत में हिमाचल आएंगे जब पार्टी नेतृत्व इसकी इजाजत देगा। इस बीच चर्चा ये भी है कि हरियाणा की तर्ज पर भाजपा हिमाचल में भी बैकडोर से अजय जम्वाल पर दांव खेल सकती है।

नड्डा को पीछे छोड़ बन रहे हैं सबकी पसंद

नड्डा को पीछे छोड़ बन रहे हैं सबकी पसंद

जम्वाल संघ से जुड़े रहे हैं और फिलहाल पूर्वोत्तर में पार्टी संगठन का काम संभाल रहे हैं लेकिन उन्हें इसके लिए पहले नागपुर से हरी झंडी मिलने का इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री रवींद्र सिंह रवि, गुलाब सिंह ठाकुर (धूमल के समधी), इंदू गोस्वामी और रणधीर शर्मा के चुनाव हार जाने से सीएम पद के लिए पार्टी के पास कम विकल्प ही मौजूद हैं। लिहाजा सभी मापदंडों पर जय राम ठाकुर ही खरे उतरते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+