पद्मावती का हिमाचल में भी उग्र विरोध, राजपूत संगठन ने निकाली भंसाली की अर्थी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पद्मावती व संजय लीला भंसाली के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन होने लगे हैं। पद्मावती की रिलीजिंग को लेकर राजपूत संगठन गुस्से में है। फिल्म की रिलीज का विरोध उग्र रूप लेता जा रहा है। कई स्थानों पर संजय लीला भंसाली के पुतले भी जलाए गए।

padmavati row protest himachal pradesh and sanjay leela bhansali
हिमाचल प्रदेश राजपूत सभा ने निदेशक संजय लीला भंसाली और पद्मावती फिल्म का जोरदार विरोध किया है। राजपूत सभा के प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि इतिहास जिसे हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानियों से सींचा है, उसको पैसे या मनोरंजन का साधन बनाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावती में राजपूत वीरांगनाओं के इतिहास से छेड़छाड़ ही नहीं, उसमें नारी जाति का भी अपमान किया गया है।
 padmavati row protest himachal pradesh and sanjay leela bhansali
उन्होंने कहा कि महारानी पद्मावती केवल एक फिल्म नहीं बल्कि भारत का गौरवशाली इतिहास है। राजपूतों के गौरवमयी इतिहास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ राजपूत बर्दाश्त नहीं करेंगे। भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि किसी को हक नहीं कि वो देश के इतिहास से खिलवाड़ कर लोगों की भावनाओं से खेलें। उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती न सिर्फ क्षत्रिय समाज की बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म में पद्मावती को पुरुषों के सामने डांस करते हुए दिखाया है, जो बेहद अपमानजनक है। इसको राजपूत समाज कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ अदृशय शक्तियों के इशारे पर भारत के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके किरदार के साथ छेड़छाड़ को कोई भी सच्चा भारतवासी बर्दाश्त नहीं करेगा।

सोलन जिला के बद्दी में हुए विरोध प्रदर्शन में संजय लीला भंसाली की अर्थी उठाकर हिंदू जागरण मंच के बैनर तले दो किलोमीटर लंबा विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बता दें कि पूरे देश में जहां फिल्म पद्मावति को लेकर विरोध हो रहा है। अब हिमाचल भी इस आग से अछूता नहीं रहा।

 padmavati row protest himachal pradesh and sanjay leela bhansali
लहराती तलवारों और नारों के बीच युवाओं का काफिला बद्दी के सनसिटी सिनेमा पहुंचा। जहां राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष राविंद्र सिंह ठाकुर समेत अन्य वक्ताओं ने प्रदर्शन में युवाओं को संबोधित किया। हिन्दू जागरण मंच ने दो टूक कहा है कि हिमाचल में किसी भी कीमत पर फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जायेगा। आंदोलित युवाओं ने कहा कि हिंदू की चुप्पी का बॉलीवुड ने मजाक बना रखा है। वक्ताओं ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को फिल्मकार पैसे कमाने के लिए तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। बद्दी के सनसिटी सिनेमा में संजय लीला भंसाली की अर्थी को आग के हवाले किया गया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+