पति को छोड़ प्रेमी का घर बसाने चली गई नवविवाहिता

अब युवती ने साफ कर दिया कि वो तो पुराने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इससे पहले मामला गुमशुदगी का लग रहा था तो पुलिस ने उसे ढूंढा अब सर खुजला रही है।

शिमला। धर्मशाला पुलिस थाना में इन दिनों पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया है जिसे सुलझाना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। हालांकि पुलिस मामले को सुलटाने के लिए हर हथकंडा अपना चुकी है। दरअसल मामला धर्मशाला इलाके का है जहां एक नवविवाहिता की पति को छोड़ प्रेमी संग चली गई। दिलचस्प बात ये है कि इस मामले में ससुराल व मायके वाले एकमत हैं। लेकिन जिसके खिलाफ शिकायत है वो अब अपने घर लौटना ही नहीं चाहता। जिससे मामला पेंचीदा हो गया है। पुलिस ही नहीं दोनों पक्षों के परिवार भी बदले हालात पर अपना माथा पीट रहे हैं।

पति को छोड़ प्रेमी का घर बसाने चली गई नवविवाहिता

समाजिक रिशतों में आ रही गिरावट का ये जीता-जागता प्रमाण है। धर्मशाला से सटे एक गांव में युवती की कुछ दिन पहले ही शादी हुई। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद वो अपने ससुराल से अपने पति के साथ 29 मई को मायके के लिए निकली लेकिन उसने बीच रास्ते से ही अपने पति को ये कहकर लौटा दिया कि वो अपने मायके वालों को सरप्राइज देना चाहती है। पत्नी की बात सुनकर पति बीच रास्ते से ही घर लौट गया। जब उसके मायके वालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती के गुम होने की सूचना धर्मशाला पुलिस थाने में दी।

पति को छोड़ प्रेमी का घर बसाने चली गई नवविवाहिता

गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नवविवाहिता को कांगड़ा नगर के एक होटल से बरामद कर लिया। जब उसे परिजनों के हवाले किया गया तो ये मामला कुछ और ही सामने आया। युवती और उसके प्रेमी के साथ धर्मशाला थाना पहुंचे अन्य ग्रामीण उन दोनों को घर ले गए। लेकिन अब युवती ने साफ कर दिया कि वो तो पुराने प्रेमी के साथ ही रहेगी।

बताया जाता है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन प्रेमी की शादी हो चुकी थी। इस दौरान भी उन दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा। वहीं युवती की भी कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी लेकिन 29 मई को वो गायब हो गई थी, जिसके चलते परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद नवविवाहिता को धर्मशाला थाना में लाया गया। जिसके बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आई। इस दौरान नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर ही अड़ गई। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी मामला नहीं सुलटा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+