Himachal: 'जनता से किए वादे पूरा करना मेरी जिम्मेदारी', CM बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का पहला रिएक्शन
हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचल में बदलाव लाएगी। साथ ही जनता से किए वादों को भी पूरा करेंगे।

Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहाड़ी राज्य में बदलाव लाएगी। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा करना उसकी जिम्मेदारी है। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राज्य की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। हमने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। हमें राज्य के विकास के लिए काम करना है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अभियान समिति के प्रमुख सुक्खू ने अगले मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद कहा।
मुकेश अग्निहोत्री होंगे डिप्टी सीएम
पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के बाद कहा कि निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। पार्टी ने कहा कि हमीरपुर जिले के नादौन से 58 वर्षीय विधायक सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया है और वह रविवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शुक्रवार शाम हुई बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया।
68 में से 40 सीटों पर दर्ज की है जीत
कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य में 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। सुक्खू चार बार विधायक रह चुके हैं और उन्हें पार्टी नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उन्हें कांग्रेस के दिग्गज नेता और छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आलोचक के रूप में जाना जाता था।
आखिरकार सुखविंदर सिंह का हुआ राजतिलक
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्त जीत मिली है। सत्तारुढ़ बीजेपी को हराते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत मिला है। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के नाम के लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन शनिवार शाम पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: 2 दशक बाद 'राजपरिवार' को नहीं मिली कमान, ड्राइवर के बेटे और दूध बचने वाले सुखविंदर सुक्खू बने CM












Click it and Unblock the Notifications