हिमाचल: 2 दशक बाद 'राजपरिवार' को नहीं मिली कमान, ड्राइवर के बेटे और दूध बचने वाले सुखविंदर सुक्खू बने CM
हिमाचल प्रदेश में 2 दशक के बाद कांग्रेस का कोई सीएम 'राजपरिवार' से ताल्लुक नहीं रखने वाला होगा। इस बार पार्टी ने ड्राइवर के बेटे और दूध बचने वाले सुखविंदर सुक्खू को राज्य की कमान सौंपी है।
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। नवनिर्वाचित सरकार के नए मुखिया के नाम की घोषणा आलाकमान ने कर दी है। सुखविंदर सुक्खू हिमाचल के नए सीएम होंगे। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश अग्निहोत्री के नाम की घोषणा की है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री सीएम और डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं सुखविंदर सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस के सीएम बनने के बाद करीब 2 दशक से चली आ रही वो परंपरा टूट गई है, जब हिमाचल में राजा के परिवार से नहीं बल्कि कोई बाहर का नेता कांग्रेस द्वारा सीएम बनाया गया है।

आम परिवार से आते हैं सुखविंदर सुक्खू
दरअसल, राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता और दिगंवत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री बने थे। इस बार भी उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सीएम रेस में सबसे आगे चल रही थीं, लेकिन इस बार कांग्रेस आलाकमान ने राज परिवार को दरकिनार करते हुए आम परिवार से आने वाले सुखविंदर सुक्खू को अपना चेहरा बनायाा। बस ड्राइवर के बेटे 58 वर्षीय सुक्खू छोटा शिमला में अपने शुरुआती दिनों में दूध का काउंटर चलाते थे।

6 बार सीएम बने थे वीरभद्र सिंह
आपको बता दें कि पहली बार 1983 में वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 1985 से 1990 तक लगातार 2 बार इस सीएम बने। फिर 1993 से 1998, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 तक राज्य की 6 बार कमान संभाली। इतना ही नहीं 4 दशक से अधिक समय तक प्रदेश में कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाली थी।

प्वाइंट्स में जानिए कौन हैं सुखविंदर सुक्खू?
- सुखविंदर सिंह का जन्म 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था।
- उनके पिता हिमाचल परिवहन निगम में ड्राइवर थे और मां घर पर ही रहती हैं।
- पेशे से वकील सुक्खू चार बार से विधायक रहे हैं। वो NSUI में भी काम कर चुके हैं। 1980 के दशक के अंत में NSUI राज्य इकाई का नेतृत्व कर चुके हैं।

चौथी बार विधायक चुने गए
- साल 2003, 2007, 2017 और 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए।
- 2013 में सुखविंदर सुक्खू हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। जिस पर वो 2019 तक रहे। साल 2000 के दशक में राज्य युवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं.
- वर्तमान में सुक्खू चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख रहे हैं। कांग्रेस की जीत के साथ ही सुक्खू सीएम पद के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जा रहे थे।
{document1}
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications