खेत में काम कर रही मां को बेटे ने धारदार हथियार से मार डाला

मंडी जिला के करसोग उपमंडल की उपतहसील पांगणा के करसाल गांव की रहने वाली कोल्टी देवी के साथ यह दर्दनाक वाकया हुआ।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की रहने वाली एक मां को क्या मालूम था कि जिस बच्चे को उसने अपनी कोख में नौ महीने तक रखकर पैदा किया, उसी के हाथों एक दिन उसकी मौत हो जायेगी। मां ने पता नहीं उसके लिये क्या-क्या सपने संजो कर रखे थे, लेकिन बेटे का दिल नहीं पसीजा। उसने अपनी मां को मार डाला।

खेत में काम कर रही मां को बेटे ने धारदार हथियार से मार डाला

मंडी जिला के करसोग उपमंडल की उपतहसील पांगणा के करसाल गांव की रहने वाली कोल्टी देवी के साथ यह दर्दनाक वाकया हुआ। हलांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह हत्या हुई क्यों? पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोल्टी देवी अपने खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी।

इसी दौरान खेतों में इसका 20 वर्षीय बेटा सोमराज भी आ गया। मां के हाथ से दराटी छीनी और उसी से अपनी मां पर प्रहार कर दिया। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा वार से कोल्टी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी बेटे ने खुद ही घर पर फोन किया और कहा कि उसकी मां को चोट लगी है। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कोल्टी देवी 55 वर्षीय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेने के साथ शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी है जिसके बाद दूसरे नंबर पर सोमराज है। इससे छोटे एक भाई और बहन हैं। बताया जा रहा है कि सोमराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+