हिमाचल: गहरी खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Many killed when a bus fell in ditch in Himachal Pradesh

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई जिससे बस में सवार करीब सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। बस में सवार कई लोगों को चोटें लगी हैं जबकि कुछ अभी बस में ही फंसे हैं।

Many killed when a bus fell in ditch in Himachal Pradesh

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा राजगढ़ से लगभग 25 किमी दूर सनौरा नेरी पुल सड़क पर नेईनेटी के पास हुआ। हादसे के समय बस मानवा से सोलन जा रही थी। पुलिस दल घटनास्थल पर रवाना हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए सोलन ले जाया जा रहा है जिनमें 13 घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है जो इस समय सोलन अस्पताल में इलाज के लिये दाखिल करवाये गये हैं। मौका पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

Many killed when a bus fell in ditch in Himachal Pradesh

सिरमौर के जिलाधीश ललित जैन ने बताया कि मौका पर राहत व बचाव कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने हादसे में सात लोगों के मरने व 12 के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन अस्पताल में दाखिल 12 घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है व प्रशासन उन्हें हरसंभव मदद देगा। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार व घायलों को पांच-पांच हजार की राहत राशि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+