हिमाचल: AAP प्रदेश अध्यक्ष के भाजपा में जाने पर बोले सिसोदिया- ये महिलाओं से करते थे गंदी बात

हिमाचल: AAP प्रदेश अध्यक्ष के भाजपा में जाने पर बोले सिसोदिया- ये महिलाओं से करते थे गंदी बात

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी समेत कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। राज्य के पार्टी के सीनियर नेताओं के भाजपा में जाने पर मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन नेताओं की महिलाओं के साथ खराब बर्ताव की शिकायत हमें मिली थी, हम इनको पार्टी से निकालने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वो भाजपा में चले गए।

 p nadda

हम इनको निकालने वाले थे

मनीष सिसोदिया ने कहा, रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल किया हैस जिसके खिलाफ हमें शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे। एक ऐसा आदमी जिसके ख़िलाफ हम जांच कराने वाले थे और महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में आप इसे आज निकालने वाली थी। उसको भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है। ऐसे लोगो की जगह बीजेपी में ही है।

अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में शनिवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। इन नेताओं के पार्टी में आने पर अनुराग ठाकुर ने कहा किअरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

हिमाचल में इसी साल होने हैं चुनाव

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। आम आदमी पार्टी भी इस विधानसभा चुनाव में वहां पूरी ताकत के साथ लड़ने की बात रही है। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश में भी इस बार बदलाव होगा। वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल से घबराई हुई है और इसलिए चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को सीएम बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+