मां के साथ प्यार करते करते बेटी पर आया दिल, गला रेतकर की हत्या
शिमला। सामाजिक रिश्तों में आ रही गिरावट का ही एक जीता जागता प्रमाण हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला जब एक मां के प्रेमी ने ही नाबालिग की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृत छात्रा शिमला जिला की चायल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा ही है। युवती अपनी मां के साथ ओच्छघाट में किराए के कमरे में रहतीं थी और उसकी मां ओच्छघाट के पास ही एक शिक्षण संस्थान में नौकरी करतीं है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की मां यहां अपने पति से अलग रहकर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही थी जहां उसका एक युवक के संग प्रेम प्रसंग था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का दिल बीते कुछ महीनों से महिला की बेटी पर भी आ गया। बीच में उसने कई बार कोशिश की,लेकिन नाबालिगा उसके हत्थे नहीं चढ़ी। बुधवार को आरोपी ने छात्रा को घर में अकेले पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा ने जब इसका विरोध तो आरोपी ने उसका गला काटकर हत्या कर फरार हो गया।
जब छात्रा के कमरे से खून बाहर बहता हुआ आया तो वहां से गुजर रहे पड़ोसी की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत पंचायत प्रतिनिधि को बुलाया और जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनकी पैरों के नीचे से जमीन निकल गई। क्योंकि जिस कमरे में छात्रा की हत्या हुई उस कमरे में खून ही खून फैला हुआ था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी और आज उसे आज दबोच लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications