Lok sabha Election 2024: कंगना रनौत की सियासी पिच पर एंट्री, जानिए हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट क्यों है खास
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में हिमाचल प्रदेश की बची हुई दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। मंडी सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। कांगड़ा से राजीव भारद्वाज को पार्टी ने टिकट दिया है। मंडी सीट से वर्तमान में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद हैं।

हिमाचल की सबसे बड़ी लोकसभा सीट
मंडी हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी लोकसभा सीट है। हिमाचली बाॅलीवुड गर्ल कंगना रणौत की ग्लैमरस छवि और भाजपा को सपोर्टिव बेबाक अंदाज की वजह से टिकट मिलने की पहले से ही संभावना जताई जा रही थी। मंडी सीट से पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की भी दावेदारी मानी जा रही थी। पार्टी ने आखिरकार कंगना पर ही भरोसा जताया है।
प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
इस सीट पर कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। वर्तमान सांसद और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी है। कांग्रेस से पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर दावा ठोक रहे हैं।
2019 में भाजपा ने बनाया था रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में फैले मंडी संसदीय क्षेत्र में साल 2019 के आम चुनाव में सबसे अधिक 17 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने 68.62 प्रतिशत वोट लेकर रिकॉर्ड चार लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। 2021 के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह व भाजपा के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें प्रतिभा सिंह विजयी रही।
अभिनेत्री कंगना का ट्वीट
मेरे प्यारे भारत और भारतीय जनता की अपनी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मेरा हमेशा बिना शर्त समर्थन रहा है, आज बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरे जन्मस्थान हिमाचल प्रदेश, मंडी (निर्वाचन क्षेत्र) से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है, मैं लोकसभा चुनाव लड़ने पर हाईकमान के फैसले का स्वागत करती हूं। "मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं एक योग्य कार्यकर्ता और विश्वसनीय लोक सेवक बनने की आशा करती हूं।
My beloved Bharat and Bhartiya Janta’s own party, Bharatiya Janta party ( BJP) has always had my unconditional support, today the national leadership of BJP has announced me as their Loksabha candidate from my birth place Himachal Pradesh, Mandi (constituency) I abide by the high…
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 24, 2024












Click it and Unblock the Notifications