हिमाचल चुनाव 2017: जवाली (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

2012 में इस क्षेत्र में कुल 80,874 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में नीरज भारती इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

शिमला। जवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 9 नंबर सीट है। कांगड़ा जिला में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 80,874 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में नीरज भारती इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

हिमाचल चुनाव 2017: जवाली विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

2008 में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद पुराने गुलेर इलाके को जवाली नाम दिया गया। पुराने जवाली के कुछ हिस्से को तोड़कर नया फतेहपुर इलाका भी बना। दोनों विधानसभा क्षेत्र आपस में जुड़े हैं। जवाली नगरोटा सूरियां के पास बरियाल से लेकर कोटला व दूसरी तरफ राजा का तालाब तक का क्षेत्र है। गुलेर ने अब जवाली विधानसभा क्षेत्र का चोला पहन लिया है । चंगर क्षेत्र में बसी इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लंबे समय से कांग्रेस नेता चौधरी चंद्र कुमार करते रहे हैं। अब यह कमान उनके पुत्र नीरज भारती के हाथ में है। यहां ओबीसी मतदाताओं का दबदबा है। ओबीसी मतदाता साठ फीसदी हैं व राजपूत 20 प्रतिशत जबकि एससी मतदाता भी बीस प्रतिशत हैं। अन्य जातियां दस प्रतिशत हैं। इलाका पौंग बांध में आता है। बांध बनने के बाद विसथापित हुये लोगों को आज भी इंसाफ नहीं मिल पाया है।

हिमाचल चुनाव 2017: जवाली विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

जवाली (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: कांगड़ा
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : कांगड़ा
मतदाता: 82,183
जनसंख्या (2011) : 112746
साक्षरता : 70 प्रतिशत
अजिविका: खेती बाड़ी व परंपरागत काम धंधा
शहरीकरण: इलाका ग्रामीण

हिमाचल चुनाव 2017: जवाली विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये

जवाली ( गुलेर ) से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक
2012 नीरज भारती कांग्रेस
2007 नीरज भारती कांग्रेस
2004 हरबंस राणा भाजपा
2003 चंदर कुमार कांग्रेस
1998 चंदर कुमार कांग्रेस
1993 चंदर कुमार कांग्रेस
1990 हरबंस राणा भाजपा
1985 चंदर कुमार कांग्रेस
1982 चंदर कुमार कांग्रेस
1977 हरबंस राणा जनता पार्टी

पिता की विरासत संभाले हैं विधायक नीरज भारती
जवाली के विधायक नीरज भारती वीरभद्र सिंह सरकार में मुख्य संसदीय सचिव हैं। पूर्व मंत्री व सांसद चंदर कुमार के बेटे नीरज भारती जमा दो तक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर साईंस में बीई की व अपने पिता का हाथ पकड़ कर राजनीति में आये। उनकी पत्नी मोनिका भी राजनीति में हैं। 2007 में नीरज भारती गुलेर से पहली बार विधायक चुने गये जो बाद में जवाली क्षेत्र बना। उसके बाद जवाली से विधायक चुने गये। विवादों में रहना उनकी आदत बन गई है। अक्सर सोशल मीडिया में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनके पोस्ट चर्चा में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+